शिवा परियोजना के अंतर्गत चांदड़ वमियाल में एसडीएम पालमपुर व उद्यान विभाग के अधिकारी व ग्रामीण। स
डरोह (कांगड़ा)। शिवा परियोजना के तहत मंगलवार को विकास खंड भेडूमहादेव सुलह की ग्राम पंचायत चांदड़-बमियाल में माल्टा के 10 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी पालमपुर नेत्रा मेती और उद्यान विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. सुरिंद्र राणा ने किया। इससे गांव के लगभग 70 बागवानों को लाभ होगा। शिवा प्रोजेक्ट कमेटी चाह के प्रधान विजय गुलेरिया ने बताया कि यह परियोजना गांव में अलग-अलग स्थानों पर लागू की जा रही है।
पहले चरण में तीन हजार पौधे उनके पास पहुंच चुके हैं। एसडीएम नेत्रा मेती ने कहा कि किसी भी बड़े कार्य को शुरू करते समय दिक्कतें आना स्वाभाविक है। हमें मुश्किलों से न डरते हुए अपना काम निरंतर करते रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को ऐसे पौधे लगाने की सलाह दी। इस अवसर पर उद्यान विभाग से जिला समन्वयक डॉ. नीरज शर्मा, प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. रितेश शर्मा और डॉ. संजीव कटोच और उद्यान विकास अधिकारी डॉ. सुरभि अवस्थी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।