फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: मुकेश अग्निहोत्री बोले- एचआरटीसी में जल्द होगी चालकों-परिचालकों की भर्ती

Fri, 18 Sep 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।

सार

 नगरोटा बगवां में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के बाद लंबे रूटों के लिए 200 डीजल बसें खरीदी जाएंगी। 
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एचआरटीसी में जल्द ही चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। करीब 500 पुरानी बसों को हटाया जाएगा और लंबे रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 200 के करीब डीजल बसें खरीदी जाएंगी। नगरोटा बगवां में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी में 297 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के बाद लंबे रूटों के लिए 200 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों को शहरी और उपयुक्त रूटों पर चलाने के साथ लंबे रूटों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डीजल बसों की खरीद की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई बसों को सड़कों पर उतारने के साथ एचआरटीसी में चालकों और परिचालकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी के तहत निगम में चालकों और परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इससे बसों के संचालन में आ रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और नई बसों के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन

1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की भी योजना है। इससे निगम के बस बेड़े में नई और पर्यावरण अनुकूल बसें शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिले। मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में एचआरटीसी के लिए नई बसों की खरीद नहीं की गई। इसके कारण निगम के बस बेड़े में कमी आई और पुरानी बसों पर निर्भरता बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें