फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो संचालकों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। चंबा, हमीरपुर और कांगड़ा जिला के डिपो संचालकों की बैठक सोमवार को नूरपुर ब्लॉक समिति हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश डिपो संचालक समिति के महासचिव अशोक कवि ने की, जबकि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान डिपो संचालकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि डिपो संचालकों की लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार ने एक माह में अंतिम फैसला नहीं लिया तो डिपो संचालक अगस्त माह का राशन सिविल सप्लाई के गोदामों से नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अशोक कवि ने कहा कि डिपो संचालकों की लंबित मांगों में एपीएल के राशन पर कमीशन तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने, डिपो संचालकों को सहकारी कर्मचारी घोषित करना, सहकारी सभाओं के विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान देने, मासिक वेतन व्यापारिक खाते की बजाय लाभ-हानि खाते से देने, डिपो धारकों को एफएसएसए के दायरे से बाहर रखना शामिल हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक इन मांगों को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया है।
विज्ञापन

बाक्स
सुदर्शन शर्मा बने प्रेस सचिव
बैठक में सुदर्शन शर्मा को समिति का प्रेस सचिव और पवन पुरी को संयुक्त सचिव चुना गया। नूरपुर ब्लॉक से पवन पुरी अध्यक्ष, सुरजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवतार सिंह व कमल सिंह उपाध्यक्ष, निरंजन सिंह महासचिव, सतीश महाजन व राम सिंह संयुक्त सचिव, सतपाल महाजन और प्रवीण शर्मा प्रेस सचिव चुने गए। वहीं, चंबा जिला के भटियात ब्लॉक से दीप पठानिया को ब्लॉक अध्यक्ष, रवि सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, अरुण कुमार को महासचिव, उत्तम चंद को संयुक्त सचिव, मांगता राम को कोषाध्यक्ष और रविंद्र सिंह को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें