फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्थान में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा )। छोटा भंगाल और चौहार घाटी की 20 पंचायतों की 50 हजार आबादी को बुधवार को डिग्री कॉलेज की सौगात मिल गई है। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मुल्थान में नए कॉलेज का विधिवत उद्घाटन कर 62 बच्चों की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का शुभारंभ किया। फिलहाल कॉलेज की कक्षाएं दियोट के बोर्डिंग भवन में चलेंगी।
विज्ञापन

मुल्थान में विधायक का दोनों क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 16 जनवरी को बैजनाथ जनसभा में मुल्थान में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इस क्षेत्र के बच्चों को पहले उच्च शिक्षा के लिए 70 किलोमीटर दूर बैजनाथ या जोगिंद्रनगर जाना पड़ता था। अब बच्चों को घर के पास उच्च शिक्षा मिल सकेगी। विधायक ने कहा कि इस कॉलेज के भवन निर्माण के लिए गांव दियोट के लोगों ने 43 करनाल जमीन मुफ्त दी है। कॉलेज भवन के लिए 5 करोड़ की राशि भी मंजूर हो चुकी है। इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल, डीएसपी पूर्ण चंद , प्रदेश कांग्रेस सचिव बामन देव, बैजनाथ मंडलाध्यक्ष राज कुमार, उपाध्यक्ष जगदीश राणा, सीता राम, ऋषि राज , बैजनाथ कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मेहता, प्रधानाचार्य दियोट पवन कुमार, रविंद्र राव युकां अध्यक्ष सहित स्थानीय प्रधान और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें