फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहड़ी भू-स्खलन प्रभावितों का सरकार करेगी पुनर्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी के लाहड़ी गांव के भूस्खलन प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए एसडीएम कार्यालय शाहपुर में अधिकारियों के साथ बैठक की और उनसे प्रभावितों की हर प्रकार से मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार की तरफ से जमीन और राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राजस्व कागजात बना कर देने को कहा ताकि प्रभावितों को तुरंत मदद मिल सके। पठानिया ने जरूरतमंद लड़कियों की शादी और बीमारी के इलाज के लिए चेक भी वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, आईपीएच डिवीजन शाहपुर के एक्सईएन केके कपूर ,सहायक अभियंता सुशील धीमान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें