फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: जल्द ही शिक्षकों के 3894 पद भरेंगे

Tue, 07 Jan 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जेबीटी, सीएंडवी और टीजीटी के कुल 3894 पद जल्द भरेगी।
विज्ञापन


विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की नियुक्ति और शिक्षकों को पदोन्नति देकर लाभान्वित किया है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में छह जिलों में जेबीटी शिक्षकों के 749 पद भरे जा चुके हैं। शेष जिलों में इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है।

700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उच्च शिक्षा विभाग में उच्च विद्यालयों में मुख्याध्यापकों के 350 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे गए हैं। उच्च न्यायालय में लंबित मामले पर फैसला आने के बाद मुख्याध्यापकों के 40 और पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ताओं से 376 पद प्रधानाचार्यों के भरे गए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में सीएंडवी अध्यापकों के 1370 पद भरे जाएंगे।

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से भाषा अध्यापकों के 187 पद, पदोन्नति से 125 पद, 188 बैच आधार पर शीघ्र भरे जाएंगे।

इसके लिए बोर्ड 19 जनवरी को टैट का टेस्ट होना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैक लॉग से 462 टीजीटी शिक्षकों के साक्षात्कार किए गए हैं। इनकी नियुक्ति शीघ्र होगी।

सीधी भरती के माध्यम से बोर्ड 592 टीजीटी के पद भर रहा है। टीजीटी के 42 विकलांग उम्मीदवारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। सरकार प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 1308 जेबीटी, 1370 सीएंडवी तथा 1216 टीजीटी के पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।

पदोन्नति के माध्यम से अधीक्षक ग्रेड-दो के 146 पद और वरिष्ठ सहायकों के 187 पद भरे हैं। एलडीआर और खेल कोटे से 96 लिपिक नियुक्त किए। आउटसोर्सिंग के माध्यम से 333 पद भरने की भी स्वीकृति दी गई है, इससे विद्यालयों के संचालन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


विभाग में उप-निदेशकों के 16 पद, 103 वाणिज्य प्रवक्ता और 970 आईपी एवं सूचना प्रौद्योगिकी के स्कूल काडर के प्राध्यापकों को शीघ्र नियुक्तियां मिलेगी। 500 टीजीटी शीघ्र ही पीजीटी बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें