अनाथ एवं विधवा सेस पर भी उठाए सवाल
नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार अनाथ एवं विधवा सेस के नाम पर लोगों से अतिरिक्त धन वसूल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजस्व जुटाने के लिए लगातार नए शुल्क लगा रही है, जबकि जनता पहले से ही महंगाई का सामना कर रही है। सरकार की कर लगाने की प्रवृत्ति पर उच्च न्यायालय ने भी टिप्पणी की है और कराधान में संवेदनशीलता बरतने की जरूरत बताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की नीति को बंद किया जाए।