उन्होंने कहा कि अब मौसम भी साथ दे रहा है तो ऐसे में प्रदेश सरकार को राहत कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। जो दूर दराज के इलाके हैं वहां पर जल्द से जल्द राशन और अन्य राहत सामग्री पहुंचाए जाने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से काम करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाएगी। अभी तक सराज, नाचन, करसोग में 45 से अधिक लोग लापता हैं। सराज में अभी तक 11 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा।