फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे देवलू, विदेशी भी हुए कायल, लोगों ने बरसाए फूल

Thu, 27 Feb 2025 08:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

International Shivratri Festival Mandi: वीरवार को छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया। इस दौरान बारिश और 11 डिग्री तापमान के बावजूद 200 से अधिक देवी-देवताओं संग देवलू वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमते-गाते शहर से गुजरे।
विज्ञापन
मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर निकली शाही जलेब में नाचते गाते देवलु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आगाज पर वीरवार को श्रद्धा और उत्साह का अलौकिक नजारा देखने को मिला। लगातार बारिश और 11 डिग्री तापमान के बावजूद 200 से अधिक देवी-देवताओं संग देवलू वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमते-गाते शहर से गुजरे। देव महाकुंभ के विदेशी भी कायल हो गए। श्रद्धालुओं ने छाता लेकर देव परंपरा को नमन किया और फूल बरसाकर देव रथों का भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन


जलेब देखने के लिए घंटों इंतजार
सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। बारिश के बीच श्रद्धा भाव के इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए लोग परिवार के सदस्यों के साथ घर से छाता लेकर पहुंचे। इसमें विदेशी मेहमान भी पीछे नहीं रहे। छोटे बच्चों ने भी उत्साह के साथ बारिश के बीच परिवार सहित जलेब देखने के लिए घंटों इंतजार किया। दोपहर एक बजे तक सेरी मंच की सीढ़ियां पूरी तरह पैक हो गईं। चारों तरफ रंग-बिरंगे छाते लेकर बैठे लोग इस आकर्षक नजारें को चार चांद लगाते रहे। करीब ढाई बजे राजदेवता माधो राय की अगुवाई में भव्य जलेब निकाली गई। झमाझम बारिश के बीच श्रद्धा के इस अलौकिक नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया। युवतियों और नवविवाहिताओं में सेल्फी और रील का काफी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बोले, यह अविस्मरणीय अनुभव
छोटी काशी मंडी के इस अलौकिक नजारे को देखने इंग्लैड की राजधानी लंदन से विदेशी भी पहुंचे। विदेशी पर्यटक पर्यटक ओनिख और कैविन ने इस आयोजन को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि इतने देवी-देवताओं को एक साथ देखना अविस्मरणीय अनुभव रहा। यह उत्सव परंपरा और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम है। मनाली आने पर महाशिवरात्रि के बारे में पता चला तो वह भी अपने साथियों के साथ इस आयोजन को देखने पहुंचे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें