फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Kullu Dussehra: दो से आठ अक्तूबर तक ढालपुर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, जानें

Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा दो अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक ढालपुर में मनाया जाएगा। वहीं, जिला कुल्लू के 332 देवी-देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्रों को प्रिंटिग के लिए भेज दिया है और जल्द ही उनको डाक से उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की मदद से कारदारों तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो अक्तूबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दशहरा उत्सव समिति ने जिला के 332 देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। भगवान रघुनाथ सहित, बिजली महादेव, माता हिडिंबा, खुडीजल के साथ श्रृंगाऋषि व बालूनाग को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

विज्ञापन


दो से आठ अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा को लेकर दशहरा उत्सव समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका मुख्य आकर्षक मानस और देव मिलन रहता है। उत्सव में देवताओं में संख्या साल दर साल बढ़ रही है। 2024 में उत्सव में भी ढालपुर के एतिहासिक मैदान में 300 से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया था।

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का देश-विदेश के सैलानियों, शोधकर्ताओं और देव समाज को बेसब्री से इंतजार रहता है। जिला कुल्लू के 332 देवी-देवताओं को भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्रों को प्रिंटिग के लिए भेज दिया है और जल्द ही उनको डाक से उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की मदद से कारदारों तक पहुंचाया जाएगा। अगस्त माह तक सभी कारदारों को दशहरा को न्योता मिलने की उम्मीद है। विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा में 200 किलोमीटर बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर मनाली क्षेत्र के देवी-देवता भाग लेते हैं। भगवान रघुनाथ के सम्मान में सात दिन तक कुल्लू दशहरा मनाया जाता है।
विज्ञापन


कुल्लू का दशहरा दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इसके लिए दशहरा उत्सव समिति 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।- सुंदर ठाकुर, अध्यक्ष कुल्लू दशहरा उत्सव समिति

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें