फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन सुविधा: दिवाली पर घर लाैटने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

Wed, 04 Nov 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 दिवाली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें संचालित करेगा। इसके साथ ही निगम ने त्योहार के दौरान कार्यरत चालक-परिचालकों को उनके गृह क्षेत्र से जुड़े रूटों पर ड्यूटी देने का निर्णय लिया है, ताकि वे भी परिवार के संग पर्व मना सकें।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी दिवाली के पावन पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से 266 विशेष बसें संचालित करेगा। इसके साथ ही निगम ने त्योहार के दौरान कार्यरत चालक-परिचालकों को उनके गृह क्षेत्र से जुड़े रूटों पर ड्यूटी देने का निर्णय लिया है, ताकि वे भी परिवार के संग पर्व मना सकें। त्योहारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने 6 और 7 नवंबर को विशेष संचालन का खाका तैयार किया है। योजना के अनुसार 6 नवंबर को दिल्ली से 42, चंडीगढ़ से 69 और बद्दी से 23 सहित कुल 134 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं सात नवंबर को दिल्ली से 49, चंडीगढ़ से 63 और बद्दी से 20 अतिरिक्त बसों समेत कुल 132 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दिवाली के दिन 8 नवंबर को शाम पांच बजे से 9 नवंबर सुबह आठ बजे तक निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, दूरदराज जाने वाले और आवश्यक यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सुविधा के लिए आठ नवंबर शाम को लंबी दूरी के रूटों पर एक-एक बस सेवा चलाई जाएगी। निगम के इस फैसले से बाहरी राज्यों में नौकरी व पढ़ाई कर रहे लोगों को घर पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें