हादसे के दाैरान बस में सवार थे 22 यात्री
हादसे वाली जगह पर कई रिहायशी घर भी थे। गनीमत रही कि कोई घर बस की चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दुर्घटनाग्रस्त बस के पास पहुंचे। ननखड़ी थाना में भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस और निजी वाहनों से रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी लाया गया। हादसे के दाैरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे।
मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत
मृतक जय प्रकाश नेगी गांव घड़ोली डाकघर खूनी ननखड़ी के निवासी थे। दाखू राम गांव शाहडू ननखड़ी के रहने वाले थे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जिला प्रशासन ने स्थानीय मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि तत्काल जारी कर दी है। अन्य मृतक के परिजनों को रिपोर्ट आने के बाद राहत दी जाएगी। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी अस्पताल में उपचार और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन राहत नियमों के तहत कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन ने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।