प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। एचपीयू की कार्यकारी परिषद ने 27 जून की बैठक में शैक्षणिक सत्र 2015-16 2016-17 और 2017-18 के विद्यार्थियों को बीएड डिग्री पूरी करने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला लिया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए। यह विशेष अवसर केवल उन विद्यार्थियों के लिए होगा, जिन्होंने इन तीन शैक्षणिक सत्रों में बीएड में प्रवेश लिया था, लेकिन किसी कारणवश एक या अधिक सेमेस्टर की परीक्षा पास नहीं कर सके या उनकी डिग्री अधूरी रह गई। अब ऐसे विद्यार्थी लंबित सेमेस्टर की परीक्षा देकर अपना पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने इस विशेष अवसर के लिए 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क निर्धारित किया है। विस्तृत डेटशीट और परीक्षा संबंधी कार्यक्रम परीक्षा नियंत्रक कार्यालय अलग से जारी करेगा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के वाणिज्य विभाग में पीएचडी (कॉमर्स) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग वीरवार से शुरू होगी। यह शुक्रवार को तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक वाणिज्य विभाग में होगी। इसके तहत 2 जुलाई को सीरियल नंबर 1 से 81 तक के उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा, जबकि 3 जुलाई को सीरियल नंबर 82 से 146 तक के उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेंगे। संवाद