बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए पांच मई और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट) के लिए छह मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थी प्रथम और द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।