फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Recruitment: वित्त एवं लेखा सेवा में 26 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि

Wed, 08 Jul 2026 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भर्ती प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा और मुख्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सेवा में शामिल होने से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोक सेवा आयोग ने प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा और मुख्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सेवा में शामिल होने से पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in/ के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

पदों के लिए ये कर्मचारी कर सकेंगे आवेदन

इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, स्वायत्त निकायों, विश्वविद्यालयों और सहकारी बैंकों के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित विभाग में तीन साल की नियमित सेवा का अनुभव भी अनिवार्य है। वित्त विभाग (कोष, लेखा और लॉटरी) हिमाचल प्रदेश के तहत कुल 26 पद भरे जाएंगे। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 17 पद हैं। प्रदेश के श्रवण बाधित अनारक्षित वर्ग के लिए 1 पद और बौद्धिक अक्षमता या बहु-विकलांगता वाले अनारक्षित वर्ग के लिए 1 पद आरक्षित है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन

एनएचएम भर्ती में प्रोत्साहन राशि जोड़ने का आदेश जारी

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत हाल ही में भर्ती अधिसूचना में संशोधन कर प्रोत्साहन राशि जोड़ने के आदेश जारी किए हैं। कर्मचारियों को 34 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के साथ एनएचएम फंड से देय प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) भी प्रदान की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रोत्साहन पूर्व में जारी सरकारी पत्रों के अनुसार देय होगा। अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत लागू रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें