हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन तीनों नियमित कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर से आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। प्रदेश के मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने विषयवार प्रस्तावित डेटशीट तैयार कर ली है, ताकि सर्दियों के मौसम में छात्रों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।