फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए टेट के 1,440 आवेदन, फीस नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों पर कार्रवाई

Tue, 02 Jun 2026 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई उन अभ्यर्थियों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने आवेदन पत्र अधूरे छोड़े थे या परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया था। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए 1,440 आवेदनों को रद्द कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई उन अभ्यर्थियों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने आवेदन पत्र अधूरे छोड़े थे या परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया था। शिक्षा बोर्ड के पास कुल 33,971 आवेदन पहुंचे थे। बोर्ड की स्क्रूटनी के बाद अब 32,531 आवेदन ही सही पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून में होने वाली 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए 30 अप्रैल से 15 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन

इनमें से 1,440 आवेदन रद्द होने के बाद अब शिक्षा बोर्ड के पास स्पेशल एजुकेटर प्री प्राइमरी से 5वीं के लिए 407, स्पेशल एजुकेटर छठी से 12वीं कक्षा तक के लिए 128 और टीजीटी आर्ट्स के लिए 10,515 आवेदन सही पाए गए हैं। इसके अलावा टीजीटी मेडिकल के लिए 3,318, जेबीटी के लिए 8,925, टीजीटी संस्कृत के लिए 1,394, पंजाबी के लिए 89, उर्दू के लिए 7, टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 5,517 और टीजीटी हिंदी के लिए 2231 आवेदन बचे हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि 18 मई तक जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा नहीं करवाया था, उन्हें रद्द कर दिया गया है। रद्द किए गए आवेदनों की सूची भी शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम रिजेक्ट लिस्ट में है और उन्होंने फीस जमा करवाई है तो वे 5 जून तक शुल्क जमा करवाने संबंधी दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत कर अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें