फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET Result: 37,826 में से 4,882 अभ्यर्थियों को ही सफलता, बोर्ड ने घोषित किया आठ विषयों के टेट का परिणाम

Tue, 03 Sep 2024 10:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा में 37,826 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 4,882 अभ्यर्थियों को ही सफलता मिल पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जून और जुलाई में आयोजित आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 13 फीसदी रहा है। परीक्षा में 37,826 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 4,882 अभ्यर्थियों को ही सफलता मिल पाई है। रिजल्ट का लिंक

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने जून और जुलाई में जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, पंजाबी, उर्दू, टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था। बोर्ड ने 41,675 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। परीक्षा में 37,826 अभ्यर्थी बैठे। 3,849 अभ्यर्थी गैरहाजिर पाए गए। परीक्षा में 32,944 अभ्यर्थियों को असफलता हाथ लगी है। 18 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम आरएलडी घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। साथ ही इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रमाणपत्र डिजिलॉकर में भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

किस विषय का क्या रहा नतीजा
 
विषय   अभ्यर्थी पास प्रतिशत
जेबीटी 7733  1125 15.55
शास्त्री 1411 59 4.18
नॉन मेडिकल 7757 1326 17.09
एलटी 3126 464   14.84
पंजाबी 87 01 1.14
उर्दु 07 05 71.42
आर्ट्स 13573 1293 9.52
मेडिकल 4632 609 13.14


 
विज्ञापन

18 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम रखा गया लंबित : डॉ. विशाल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जून-जुलाई में आयोजित की गई आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी करने से पूर्व जारी अस्थायी उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के संदर्भ में परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज करवाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करने के बाद तैयार अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है। वहीं, न्यायालय में विचाराधीन मामलों के दृष्टिगत 18 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम को लंबित रखा गया है। परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां पर अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर डाल कर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें