फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET 2024 Result: 35 फीसदी अभ्यर्थी ही पास कर पाए टेट, 31,896 ने दिया था पेपर, 11,026 को मिली सफलता

Mon, 13 Jan 2025 06:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। इस परीक्षा के दौरान 31,896 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 11,026 ही पास हुए हैं। 
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। यह परिणाम 35 फीसदी रहा है। नवंबर में हुई इस परीक्षा के दौरान 31,896 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 11,026 ही पास हुए हैं। इस दौरान शास्त्री विषय में सबसे अधिक 66.67 और पंजाबी विषय में सबसे कम 4.92 फीसदी परिणाम रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर 2024 में जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, लैंग्वेज टीचर, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 35,031 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे, जिनमें से 31,896 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। 3135 अभ्यर्थी गैरहाजिर थे। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परिणाम के दौरान 3135 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 20870 अभ्यर्थियों का परिणाम फेल रहा है। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने छह अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलई घोषित किया है।

किस विषय में क्या रही स्थिति
 
विषय अभ्यर्थी  पास  फेल प्रतिशता
जेबीटी 5674 2492 3182 43.92
शास्त्री 1293 862 431 66.67
आर्ट्स 11760 3554  8206 30.22
मेडिकल 4195 1152 3043 27.46
नॉन मेडिकल 6621 1805 4816 27.26
लेंग्वेज टीचर 2286 1156  1130 50.57
पंजाबी 61    3  58 4.92
उर्दु 6 4 33.33

एचपीयू ने यूजी की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अक्तूबर में आयोजित बीए, बीएससी, बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बीए प्रथम वर्ष का परिणाम 98.93 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 3,907 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। बीएससी प्रथम वर्ष का परिणाम 96.55 फीसदी रहा। इसमें बीएससी 1,073 विद्यार्थी बैठे थे। बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में बैठे कुल 861 विद्यार्थियों में 94.89 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। अब छात्र अगली कक्षा के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जो विद्यार्थी अनुपूरक परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के लिए फिर से फार्म भरने होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि घोषित किए गए अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 
विज्ञापन

कैसे और कहां चेक करें परिणाम?
जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दी थी वह रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करें। वेबसाइट के होम पेज पर ही TET सेक्शन नजर आएगा उस पर क्लिक करें। अब जो पेज खुलेगा वहां अपना रोल नंबर या फिर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें