फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने कहा: 'कंगना का बयान भ्रामक, दो महीने का था बिल, सब्सिडी भी लेती हैं, समय पर नहीं होता भुगतान'

Wed, 09 Apr 2025 09:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल बिजली बोर्ड ने कंगना रनौत के उस बयान को भ्रामक बताया जिसमें वे कह रही हैं कि उनके घर का एक महीने का बिजली बिल एक लाख रुपये आया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह कहना पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि यह बिल एक माह का है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने कंगना के बयान पर स्पष्ट किया है कि मनाली विद्युत उप-मंडल के अन्तर्गत कंगना रनौत के नाम पर उनके आवास सिमसा गांव में घरेलू उपभोक्ता संख्या 100000838073 का बिजली कनेक्शन रजिस्टर्ड है। वर्तमान में उनके इस सिमसा स्थित आवास का उनके द्वारा दो महीने की बकाया विद्युत खपत का बिजली बिल कुल 90 हजार 384 रुपये पूरी तरह उनके द्वारा दो महीनों के दौरान की गई खपत का है। यह कहना पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि यह बिल एक माह का है।

विज्ञापन


विद्युत लोड समान्य से 1500 प्रतिशत अधिक
बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कंगना रनौत द्वारा 22 मार्च, 2025 को जारी किए गए बिजली बिल में उनका पिछले बिलों का भुगतान जोकि 32 हजार 287 रुपये भी शामिल है इस तरह से उनका मार्च में जारी किया गया बिल पिछले बकाया सहित कुल 90 हजार 384 रुपये का बनता है। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि उनके आवास का कनेक्टेड लोड 94.82 किलोवाट है जोकि एक सामान्य आवास के विद्युत लोड से 1500 प्रतिशत अधिक है। उनके द्वारा प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर तक के बिजली बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया गया और इसी तरह जनवरी तथा फरवरी माह के बिजली बिल भी समय पर नहीं दिए गए, जो कि क्रमशः दिसम्बर माह की बिजली खपत 6,000 यूनिट में बकाया लगभग 31,367 रुपये था और फरवरी माह की बिजली खपत 9,000 यूनिट का 58,096 रुपये बिजली बिलों को समय पर न देने के कारण देरी सर्चाज सहित था।

विज्ञापन
Trending Videos

समय पर नहीं किया जाता बिजली बिल का भुगतान
यहां यह बात गौरतलब है कि कंगना रनौत के आवास का अक्तूबर, नवंबर तथा दिसंबर माह 2024 का बिजली बिल 82,061 रुपये था, जिसका भुगतान भी कंगना रनौत द्वारा 16 जनवरी 2025 को किया किया गया। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कंगना रनौत द्वारा मासिक बिलों का भुगतान हर बार असमय किया जा रहा है। जनवरी तथा फरवरी के बिजली बिलों का भुगतान 28 मार्च 2025 को किया गया है, जिसकी कुल खपत 14,000 यूनिट थी। इस तरह यह स्पष्ट हो जाता है कि कंगना रनौत की मासिक खपत औसत रूप से 5,000 यूनिट से लेकर 9,000 यूनिट तक बहुत अधिक है।

कंगना रनौत सब्सिडी भी ले रही हैं
यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कंगना रनौत के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी लगातार ली जा रही है। इस तरह फरवरी 2025, माह के बिल में कंगना रनौत ने 700 रुपये मासिक बिजली बिल पर सब्सिडी के तौर पर प्राप्त भी किए हैं।

समय पर बिजली बिल का भुगतान करें उपभोक्ता
बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सभी विद्युत उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, जिससे विद्युत उपभोक्ता को इस कारण आने वाले बिजली बिलों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। समय पर बिजली बिलों के भुगतान से विद्युत उपभोक्ता और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों दोनों के समय में बचत होती है।  
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
हुआ यूं कि बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं मनाली वाले घर में रहती भी नहीं हूं और मेरा महीने का बिजली का बिल एक लाख रुपये आया है। जिस पर बिजली बोर्ड ने प्रतिक्रिया दी है।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- Himachal Pradesh: सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा सनातनी, कांग्रेस अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें