फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP SET 2026: अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में नहीं भरा ग्रुप कोड, 6 जुलाई तक सुधार का दिया समय

Fri, 03 Jul 2026 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2026 में ओएमआर शीट पर ग्रुप कोड अंकित करना भूलने वाले अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग ने बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन
परीक्षा (सांकेतिक)। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2026 में ओएमआर शीट पर ग्रुप कोड अंकित करना भूलने वाले अभ्यर्थियों को राज्य लोक सेवा आयोग ने बड़ी राहत दी है। आयोग ने परीक्षा में बैठे गणित के 205 और म्यूजिक विषय के 32 प्रभावित अभ्यर्थियों को विशेष अवसर देते हुए 6 जुलाई तक सुधार का समय देते हुए अंडरटेकिंग जमा करने की अनुमति दी है। इसके बाद ही उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 7 जून को आयोजित सेट 2026 में गणितीय विज्ञान और संगीत विषयों के प्रश्नपत्र विभिन्न ग्रुपों में विभाजित थे। अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने के साथ-साथ ओएमआर शीट पर संबंधित ग्रुप कोड भी दर्ज करना अनिवार्य था। हालांकि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यह जानकारी भरना भूल गए, जिससे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता और अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए आयोग ने विशेष राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों से ई-मेल के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अंडरटेकिंग भेजने को कहा है, जिसमें उन्हें परीक्षा के दौरान चुने गए ग्रुप की जानकारी देनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल अंडरटेकिंग प्राप्त होने के बाद ही संबंधित ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संभव होगी। अगर यह अवसर नहीं दिया जाता तो केवल एक तकनीकी त्रुटि के कारण सैकड़ों अभ्यर्थियों का पूरा वर्ष प्रभावित हो सकता था।
विज्ञापन

समय सीमा के भीतर जवाब नहीं देने वालों की रद्द होगी उम्मीदवारी

लोकसेवा आयोग ने चेतावनी भी जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि 6 जुलाई तक अंडरटेकिंग जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और उनकी उम्मीदवारी स्वतः निरस्त मानी जाएगी। प्रभावित अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से सूचना भी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें