फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Chayan Aayog: परीक्षा केंद्र ढूंढना होगा आसान, अभ्यर्थी को मिलेगी जीपीएस लोकेशन; जानें विस्तार से

Fri, 12 Dec 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने इस बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट केंद्रों की जीपीएस लोकेशन सीधे अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवा दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों को अब परीक्षा केंद्र खोजने में भटकना नहीं पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने इस बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट केंद्रों की जीपीएस लोकेशन सीधे अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवा दी है। एडमिट कार्ड के साथ एसएमएस, ईमेल और आयोग की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कर दिया है। इससे अभ्यर्थियों का समय बचेगा और परीक्षा वाले दिन केंद्र तक पहुंचना आसान होगा।

विज्ञापन

तीन दिनों में सात शिफ्टों में टीजीटी मेडिकल के 169 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीटी 15, 16 और 17 दिसंबर को होगा। 15 और 16 दिसंबर को तीन-तीन शिफ्टें और 17 दिसंबर को एक शिफ्ट होगी। इसके लिए जिलों में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने 12,866 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए हैं। इनमें 1498 पुरुष और 11,368 महिलाएं शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों की हिस्सेदारी 88 फीसदी है।

इन जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं होंगे
चंबा, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सीबीटी केंद्र स्थापित नहीं किए गए हैं। यहां के अभ्यर्थियों को नजदीकी जिलों में परीक्षा देनी होगी। चंबा के लिए कांगड़ा, सिरमौर के लिए सोलन, किन्नौर के लिए शिमला और लाहौल-स्पीति के अभ्यर्थियों के लिए कुल्लू में केंद्र बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन

दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
आयोग सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि जीपीएस लोकेशन उपलब्ध कराने का उद्देश्य अभ्यर्थियों को सुविधा देना है ताकि परीक्षा सुचारू ढंग से आयोजित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व केंद्र में पहुंचना जरूरी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें