फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- गारंटियों का नाम लेने से भी डर रही है सरकार, जनता को उसके हाल पर छोड़ा

Mon, 31 Aug 2026 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर  ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर गारंटियों के प्रपत्र भरवाए और सत्ता में आने पर सभी वादे पूरा करने का भरोसा दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की दस गारंटियों को चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अब सरकार इन गारंटियों का नाम लेने से भी बच रही है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर गारंटियों के प्रपत्र भरवाए और सत्ता में आने पर सभी वादे पूरा करने का भरोसा दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए चार साल होने वाले हैं, लेकिन सरकार यह बताने की स्थिति में नहीं है कि उसकी दस में से कितनी गारंटियां पूरी हुई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं से इन वादों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने, पांच लाख नए रोजगार उपलब्ध करवाने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, किसानों से गोबर खरीदने और युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना जैसी कई गारंटियां दी थीं। अब सरकार को प्रदेश की जनता को इन सभी वादों का हिसाब देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार का चार साल का कार्यकाल झूठ, वादाखिलाफी और निकम्मेपन की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने ही वादों से पीछे हट गई।

वैश्विक चुनौतियों के बीच देश का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन
जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 फीसदी जीडीपी वृद्धि को देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रमाण बताया है। उन्होंने इस आर्थिक प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें