उपहार देने के लिए सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक
हिमफेड ने दिवाली पर उपहार देने के लिए सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं। 800 ग्राम का सेलिब्रेशन पैक 550 रुपये, रसगुला और गुलाब जामुन की एक-एक किलो की पैकिंग 240 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 620 और 1000 रुपये में गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। 620 रुपये वाले गिफ्ट पैक में गुलाब जामुन, ब्राउन पेड़ा और कुकीज जबकि 1000 रुपये के गिफ्ट पैक में गुलाब जामुन, रोस्टेड चना बर्फी, काजू बर्फी, ड्राई फ्रूट और बिस्कुट उपलब्ध होंगे।
दिवाली के लिए 26 अक्तूबर से मिल्क फेड के 28 स्टॉलों पर मिठाइयां उपलब्ध होंगी। इस बार मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पैकिंग में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं- डॉ. संदीप ठाकुर, विपणन प्रबंधक, एचपी मिल्क फेडरेशन