फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: निदेशक तकनीकी की मंजूरी के बाद ही छुट्टी पर जा सकेंगे अधीक्षण अभियंता, वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता

Sat, 25 Oct 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल बिजली बोर्ड में अब निदेशक तकनीकी की मंजूरी के बाद ही अधीक्षण अभियंता और वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता छुट्टी पर जा सकेंगे। बिजली बोर्ड प्रबंधन के अनुसार एक वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (विद्युत प्रणाली/उत्पादन) और उनके रिपोर्टिंग अधिकारी, अधीक्षण अभियंता, दोनों के एक साथ अवकाश पर जाने से विद्युत आपूर्ति नेटवर्क की नियमित निगरानी और विनियमन की प्रक्रिया बाधित हो रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य बिजली बोर्ड में अब निदेशक तकनीकी की मंजूरी के बाद ही अधीक्षण अभियंता और वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता छुट्टी पर जा सकेंगे। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने विद्युत निरीक्षण में चूक के बाद इंजीनियरों के लिए अवकाश नियमों को कड़ा कर दिया है। बोर्ड के अवर सचिव ने इस संदर्भ में सभी अधिकारियों को कार्यालय आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड प्रबंधन के अनुसार एक वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (विद्युत प्रणाली/उत्पादन) और उनके रिपोर्टिंग अधिकारी, अधीक्षण अभियंता, दोनों के एक साथ अवकाश पर जाने से विद्युत आपूर्ति नेटवर्क की नियमित निगरानी और विनियमन की प्रक्रिया बाधित हो रही है। कार्यालय आदेश में कहा गया कि एक वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता ने अपने रिपोर्टिंग अधिकारी, अधीक्षण अभियंता से अवकाश अनुमोदन प्राप्त किया था, जो बाद में मुख्य अभियंता की सहमति से अवकाश पर चले गए। परिणामस्वरूप, उस प्रभाग की पूरी पर्यवेक्षी शृंखला अनुपस्थित रही, जिससे विद्युत उत्पादन और वितरण प्रणालियों के समन्वय और निगरानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। विद्युत प्रणाली संचालन की अनिवार्य और निरंतर प्रकृति को देखते हुए, बिजली बोर्ड प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।

भविष्य में ऐसी किसी भी चूक को रोकने के लिए अब एक औपचारिक निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत कोई भी अधीक्षण अभियंता या वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता (विद्युत प्रणाली/उत्पादन) निदेशक (तकनीकी) से पूर्व और विशिष्ट अनुमोदन प्राप्त किए बिना छुट्टी पर नहीं जाएगा। इन निर्देशों का उल्लंघन गंभीरता से लेने की चेतावनी भी जारी की गई है। कहा है कि इसका पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें