हिमाचल प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना में व्यापक बदलाव करने वाली है। अच्छी कमाई करने वाले लोग विशेषकर कारोबारी और उद्योगपति हिमकेयर योजना से बाहर होंगे। बीपीएल के दायरे में आने वाले लोग, गरीब, विधवा, एकल नारी सहित अन्य वर्गों से हिमकेयर योजना में फीस नहीं ली जाएगी। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना को इंश्योरेंस माॅडल पर लागू करने पर भी विचार कर रही है।