श्रेणी सुधार के लिए 31 दिसंबर तक करें आवेदन : डॉ. विशाल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर और अनुत्तीर्ण घोषित हुआ है या जो परीक्षार्थी श्रेणी सुधार की परीक्षा देना चाहते हैं, वे मार्च, 2025 में होने वाली एचपी एसओएस की वार्षिक परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क छह से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसओएस के परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।