फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: आज और कल मौसम शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; जानें मौसम अपडेट एक क्लिक में

Mon, 14 Apr 2025 10:09 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होगा। यानी 16 और 17 अप्रैल को मौसम फिर से करवट बदलेगा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी होगी। जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। 16 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होगा। यानी 16 और 17 अप्रैल को मौसम फिर से करवट बदलेगा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी होगी। मौसम केंद्र शिमला ने इस तरह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद 18 अप्रैल से राज्य के सभी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। ऊंचे क्षेत्रों में फिर से बर्फ गिर सकती है।

विज्ञापन


रविवार को सबसे कम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सोलन में 16, बलद्वाड़ा में 15, संगड़ाह में 10, कसौली में 9, बिलासपुर में 6, मनाली, सुंदरनगर और हमीरपुर में 5, सांगला में 3, कल्पा और शिमला में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि 16 अप्रैल 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर में 10.7, भुंतर में 8.9, कल्पा में 2.8, ऊना में 12.0, नाहन में 14.0, केलांग में 0.6, पालमपुर में 12.0, सोलन में 8.2, मनाली में 6.2, कांगड़ा में 13.2, मंडी में 13.0, बिलासपुर में 12.8, हमीरपुर में 12.1 और रिकांगपिओ में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें