हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड (हिमफेड) के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक अध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान कुल 104 एजेंडा विषय निदेशक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 103 एजेंडे सर्वसम्मति से अनुमोदित किए गए, जबकि एक एजेंडा को विस्तृत विचार-विमर्श के लिए आगामी बैठक तक स्थगित किया गया। अध्यक्ष ने निदेशक मंडल को हिमफेड की ओर से पूर्व में लिए गए निर्णयों एवं उनकी प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संगठन को व्यावसायिक रूप से और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं व्यवसाय विस्तार परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें दो नए पेट्रोल पंपों की स्थापना, फर्नीचर निर्माण इकाई, फ्लोर मिल तथा एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।