हिमकेयर में हुई गड़बड़ी मामले में की जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने तीन अलग-अलग टीमें गठित की हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के घोटाले के संकेत मिलने के बाद जांच तेज कर दी है। गठित तीनों टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पहली टीम प्रदेश के निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड एकत्र कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीजों के इलाज में किन-किन सेवाओं का दावा किया गया। दूसरी टीम दस्तावेजों और बिलों की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें पैकेज के तहत स्वीकृत मदों और वास्तविक खर्च के बीच अंतर को खंगाला जा रहा है। तीसरी टीम इन दोनों टीमों की रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। यह बात भी सामने आई है कि हिमकेयर योजना शुरू होने के बाद कई निजी अस्पताल खोले गए। कई ने घरों और किराये पर मंजिल लेकर अस्पताल बनाएं।