फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : अखिल भारतीय प्रिजन ड्यूटी मीट में हिमाचल प्रदेश ने जीते एक स्वर्ण, दो रजत

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवा विभाग ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मेडल दिखाते विजेता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवा विभाग ने तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित 7वें अखिल भारतीय प्रिजन ड्यूटी मीट में शानदार प्रदर्शन किया है। जेल विभाग ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विभाग की 35 सदस्यीय टीम ने 9 से 11 सितंबर आयोजित स्पर्धा में भाग लिया। विभाग के वार्डर अजय कुमार और अमित शर्मा ने डबल्स बैडमिंटन फाइनल में गुजरात को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हेड वार्डर जितेंद्र कुमार ने सोलो म्यूजिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा वार्डर रमेश कुमार ने कराटे प्रतियोगिता (अनआर्म्ड कॉम्बैट) में रजत पदक जीतकर एक और तमगा हिमाचल के नाम किया। हिमाचल प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की ओर से बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं) अभिषेक त्रिवेदी ने विजेताओं को डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर जेल विभाग के उप पुलिस महानिरीक्षक अनुपम शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें