फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हमीरपुर के सेर मौहीं गांव में खेतों में मृत मिली महिला, हाथ व पैर टेप से बंधे थे; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 Nov 2025 05:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर में एक 62 वर्षीय महिला का शव घर से नजदीक खेत में मिला है। महिला के हाथ और पैरों पर टेप बंधी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खेतों में मृत मिली महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना के तहत सेर गांव की 62 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में उसका शव मुंह के बल पड़ा बरामद हुआ है। महिला के हाथ और पैर टेप से बंधे पाए गए। वहीं, मौके पर महिला ने उल्टी भी की है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या या आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतका की पहचान शकुंतला देवी पत्नी सीताराम निवासी गांव सेर, तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला सोमवार शाम करीब 4:00 बजे घर से कहीं चली गई। शाम को करीब 7:00 बजे महिला ने अपने पति को फोन पर कीटनाशक का सेवन करने की बात कही थी, लेकिन उसकी बात को उसके पति ने हल्के में लिया। मंगलवार सुबह जब उसका पति खेत में काम करने जा रहा था, तो उसने अपनी पत्नी को घर के नजदीक खेत में मृत अवस्था में पाया। महिला साधारण स्वभाव की थी और कई बार घर से बिना बताए जा चुकी थी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो महिला ने कीटनाशक का सेवन करने के दौरान छटपटाने के डर से टेप से अपने पैरों और हाथों को बांध दिया होगा। हालांकि, यह अभी जांच का विषय बना है कि महिला अपने हाथ खुद कैसे बांध सकती है।

घटना की सूचना मिलने के उपरांत सदर पुलिस टीम, डीएसपी (एलआर) हरीश गुलेरिया और एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय समेत फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मौके पर पर्स और फोन मिला है। महिला के शरीर पर किसी घाव या चोट के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कुछ साल पहले ऐसे ही हालत में मिला था सौतेले बेटे का शव
शकुंतला और उसके पति सीताराम दोनों की दूसरी शादी थी। शकुंतला की दूसरी शादी 2000 में हुई थी। पहली शादी से एक लड़का और एक लड़की थी। दूसरी शादी में उन्हें कोई संतान नहीं थी। सीताराम की पहली शादी में तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। कुछ साल पहले उसके मंझले बेटे का शव भी ऐसे ही हालातों में बरामद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी का अनुसरण करते हुए महिला ने खौफनाक कदम उठाया है।

सेर गांव में महिला का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। मामले में जांच जारी है। -राजेश, एएसपी, हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें