मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर व लाहाैल-स्पीति जिला में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। उधर, मनाली-लेह मार्ग के साथ शिंकुला दर्रा व जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। सामरिक महत्व के इस मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से वाहन चालकों के लिए यात्रा जोखिम भरी बनी है।