फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: आज हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, शीतलहर के प्रकोप में प्रदेश; जानें

Sun, 14 Dec 2025 11:51 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हिमपात का पूर्वानुमान है। वहीं, 15 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लाहौल की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे। यहां शीतलहर का प्रकोप है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। शनिवार शाम को मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा, शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बिलासपुर और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह और शाम के समय कोहरा दर्ज किया गया। रविवार के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हिमपात का पूर्वानुमान है। 15 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

कुल्लू  जिला प्रशासन ने मनाली–दारचा सड़क पर 14 और 15 दिसंबर 2025 को रात 9:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखने का फैसला लिया है। शुक्रवार रात को राज्य के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो में रात का पारा माइनस 6.2, कुकुमसेरी में माइनस 3.5, समदो में माइनस 2.4 डिग्री रहा।

शिमला में 10.0, सुंदरनगर में 4.1, भुंतर में 2.6, कल्पा में 2.8, धर्मशाला में 7.2, ऊना में 6.4, नाहन में 10.0, पालमपुर में 5.0, सोलन में 3.8, मनाली में 4.4, कांगड़ा में 7.4, मंडी में 5.3, बिलासपुर में 6.0, हमीरपुर में 6.2, कुफरी में 9.4, जुब्बड़हट्टी में 8.4, नारकंडा में 6.3, भरमौर में 8.9, रिकांगपिओ में 4.9, सेऊबाग में 1.2, बरठीं में 5.6, सराहन में 5.7, देहरा गोपीपुर में 8.0, नेरी में 11.2 और बजाैरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान
धर्मशाला 22.0, नाहन 20.8, बिलासपुर 18.8, हमीरपुर 18.8, कांगड़ा 18.6, सोलन  18.2, मंडी 17.8, ऊना 16.6, शिमला 16.0, मनाली 14.6
 
विज्ञापन

कहीं बारिश नहीं, सूखे जैसे बन गए हैं हालात
हिमाचल में 13 दिसंबर तक किसी भी जगह बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। सभी स्थानों पर सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश चल रही है। नवंबर के दौरान भी सामान्य से 99 फ़ीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। प्रदेश के किसान और बागवान पिछले लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बनते जा रहे हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में खेतों में नमी न होने के कारण बिजाई का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। किसान आसमान ताक रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें