फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में खिली धूप, चार जगह पारा 30 डिग्री के पार; इस दिन से बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sun, 23 Mar 2025 01:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: Himachal Weather: 26 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 27 को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश के चार क्षेत्रों नेरी, बरठीं, बिलासपुर और धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। 26 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 27 को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


हिमाचल में मौसम खुलते ही अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। मैदानी जिलों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन के समय पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। सुबह और शाम के समय भी अब मौसम में गर्माहट हो गई है। 

शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.4, कुकुमसेरी में -3.4, ताबो में -2.6, कल्पा में 1.2, मनाली में 3.9, कुफरी में 4.3, भरमौर में 4.7, धर्मशाला में 5.2, चंबा में 8.0, सोलन में 8.2, शिमला में 8.6, बिलासपुर में 9.8, कांगड़ा में 10.2 और मंडी में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना रहा तापमान 
शनिवार को नेरी में 31.5,  बिलासपुर में 31.4, धौलाकुआं में 30.3, बरठीं में 30.1, सुंदरनगर में 29.7, कांगड़ा में 29.3, मंडी में 28.1, नाहन में 28.0, भुंतर में 27.2, चंबा में 26.7, धर्मशाला में 26.0, मनाली में 20.4, शिमला में 20.0 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें