छह दिन तक शीतलहर
प्रदेश में अगले छह दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में 24 और 25 को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को ताबो में माइनस 10.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भी कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
हिमाचल में न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 1.7, भुंतर में 1.0, धर्मशाला में 4.5, ऊना में 2.4, नाहन में 6.5, पालमपुर में 1.5, सोलन में 1.3, मनाली में 1.8, कांगड़ा में 5.0, मंडी में 3.9, बिलासपुर में 4.3, हमीरपुर में 3.3, चंबा में 3.3, जुब्बरहट्टी में 5.4, कुफरी में 0.7, नारकंडा में माइनस 0.4, भरमौर में 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 0.4, सेओबाग में 2.5, धौलाकुआं में 4.7, बरठीं में 2.4, पांवटा साहिब में 8.0, सराहन में 3.3, देहरा गोपीपुर में 7.0 और बजौरा में 0.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
कंगना ने की ये अपील
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "मेरे यहां आते ही बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे पर्यटन की भी शुरूआत हो जाएगी। मैं उम्मीद करती हूं कि पूरे देश से लोग हमारे यहां पर्यटन के लिए आएंगे।"