फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: थमा बारिश का दौर, खिली धूप, इस दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान

Sun, 29 Sep 2024 10:55 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में चार अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। 
विज्ञापन
शिमला में शनिवार को सुहावने मौसम में घूमते सैलानी व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही मौसम साफ हो गया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। चार अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.4, बिलासपुर-चंबा में 31.3, नेरी में 31.0, भुंतर में 30.5, मंडी में 29.4, सुंदरनगर में 29.3, सोलन में 29.0, कांगड़ा में 27.5, नाहन में 24.3, शिमला-धर्मशाला में 24.0, कल्पा में 23.2 और मनाली में 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


सामान्य से 18 फीसदी कम बरसे बादल
प्रदेश में जारी मानसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 27 जून से 28 सितंबर तक प्रदेश में 597 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 732 मिलीमीटर बारिश का सामान्य माना गया है। शिमला और बिलासपुर जिला के अलावा अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। शिमला में सामान्य से 15 और बिलासपुर में 3 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जिला चंबा में सामान्य से 35, हमीरपुर में 28, कांगड़ा में 3, किन्नौर मेें 21, कुल्लू में 19, लाहौल-स्पीति में 69, मंडी में 1, सिरमौर में 2, सोलन में 21 और ऊना में 30 फीसदी कम बारिश हुई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें