फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: ताबो में -15.5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नए साल पर हिमाचल में होगी बर्फबारी या नहीं, जानें

Mon, 30 Dec 2024 12:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। वहीं, ताबो में सबसे कम -15.5°C तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, ताबो में रात के वक्त तापमान माइनस 15.5 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो एक जनवरी तक मौसम साफ रहने और 2 जनवरी से दोबारा मौसम बिगड़ने के आसार जताए हैं। आज और कल के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट और कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मनाली में बर्फबारी होने के बाद धूप निकली है जिससे पहाड़ चांदी से चमक रहे हैं। 
विज्ञापन

 

कहां कितना पारा (डिग्री सेल्सियस में)
 
ताबो  -15.5 
कुकुमसेरी                                                  -12.3
कल्पा  -3.3
भरमौर -0.5
मनाली -0.9
सराहान 0.7
डलहौजी 6.1
कुफरी 3.6
शिमला 5.6
धर्मशाला 4.4
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें