फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग और किन्नौर की चोटियों पर फिर हल्का हिमपात, बारिश और बर्फबारी का जारी हुआ येलो अलर्ट

Sun, 19 Jan 2025 11:29 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 20 और 21 जनवरी को धूप खिली रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर दोबारा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। 

विज्ञापन


 रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 20 और 21 जनवरी को धूप खिली रहने की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। किन्नौर की अधिकांश ऊंची पहाड़ियों में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब तक यातायात व्यवस्था भी पटरी पर नहीं लौट पाई है।

अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई, लेकिन छोटे वाहनों व बसों के लिए इंतजार करना होगा। हाईवे 305 भी बंद है। लाहौल में 129 सड़कें व कुल्लू में 10 सड़कें बंद हैं। 
विज्ञापन


राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। शनिवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 21.1, बिलासपुर में 20.9, ऊना में 20.6, कांगड़ा में 19.9, नाहन-धर्मशाला में 17.8, सोलन में 18.5, शिमला में 16.0, मनाली में 12.5 और कल्पा में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो  -11.9
केलांग  -9.5
समदो -7.3
कुकुमसेरी -5.9
कल्पा -1.8   
नारकंडा 1.1
मनाली 2.1
ऊना 3.8
धर्मशाला 4.0
मंडी 6.1
शिमला     6.5
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। रविवार सुबह 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। चोटियों पर हल्के हिमपात के बाद कुल्लू और लाहौल में शीतलहर बढ़ गई है। इसके बावजूद फोर बाई  फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे और बर्फ के बीच मस्ती की। वहीं, बागवान व किसानों को बर्फबारी व बारिश की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें