फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में आज से मौसम साफ, 11 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार

Fri, 06 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में 11 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार हैं। शुक्रवार से कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
संजौली, शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में शुक्रवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 11 सितंबर तक हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से मौसम में बदलाव की संभावना है। वीरवार को धर्मशाला में बादल बरसे। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार से कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


उधर, वीरवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.9, ऊना में 33.4, कांगड़ा में 33.0, चंबा में 31.4, मंडी में 30.4, धर्मशाला में 28.6, मनाली में 24.5 और शिमला में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, धर्मशाला में 17.0, ऊना में 20.5, नाहन में 22.8, सोलन में 18.4, मनाली में 15.1, कांगड़ा में 19.3, मंडी में 21.4, बिलासपुर में 23.4 और चंबा में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें