कुल्लू जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब के बगीचों में फ्लावरिंग और फलों की सेटिंग प्रभावित हुई है। सारी फाटी की पंचायत बनोगी में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब, प्लम और मटर, टमाटर सहित रबी फसलों को नुकसान हुआ है। ओले गिरने से प्लम, सेब और नाशपाती के पौधों को नुकसान हुआ है। चंबा में शनिवार सुबह भारी बारिश और अंधड़ के कारण 65 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है, जबकि 25 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। कांगड़ा जिले में गत बुधवार रात आए अंधड़ के कारण अभी भी कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली सुचारु नहीं हो पाई है।