विपक्ष के नेताओं को निजी तौर पर किया आमंत्रित
विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समारोह में प्रतिपक्ष के नेताओं को भी निजी तौर पर आमंत्रित किया है और उन्होंने इसमें शामिल होने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ही नही देश के सर्वमान्य नेता थे, यही वजह है कि अधिकतर नेता इस समारोह में आने की इच्छा रख रहें है। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए इस समारोह में सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इससे पूर्व विक्रमादित्य सिंह ने पीटरहॉफ में राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 15 जुलाई को होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिये सभी पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था पर विचार विमर्श करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 जून को उनके पैतृक निवास रामपुर बुशहर में राजा साहब का चतुरवार्षिक श्राद्ध है, इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह भी किया है।
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह कहते हैं, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे विमानन क्षेत्र में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और अब उत्तराखंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। किसी भी देश की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने विमानन क्षेत्र को मजबूत करे और साथ ही आवश्यक एहतियाती कदम भी उठाए जाने चाहिए। इसमें डीजीसीए की अहम भूमिका है, क्योंकि पूरा विमानन क्षेत्र इसके दिशा-निर्देशों का पालन करता है।"