फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विनय कुमार बोले- भाजपा नेता केंद्र के सामने झूठ बोलकर खराब कर रहे हिमाचल की छवि

Tue, 28 Jul 2026 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रदेश की स्थिति को लेकर झूठी तस्वीर पेश कर हिमाचल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रदेश की स्थिति को लेकर झूठी तस्वीर पेश कर हिमाचल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ अपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास में कोई सहयोग नहीं दे रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों से विकास कार्यों को गति दे रही है और भारी बारिश व प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो रहे हैं, उन्हें मकान निर्माण के लिए 7.50 लाख और घरेलू सामान की खरीद के लिए 1 लाख अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आपदा राहत के लिए केंद्र से कोई विशेष सहायता नहीं मिली है और भाजपा भी इस दिशा में कोई सहयोग नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 में हिमाचल को आपदा राहत के लिए 1,500 करोड़ देने की घोषणा की थी, लेकिन यह राशि आज तक प्रदेश को नहीं मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश की आरडीजी बंद कर दी गई है, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर भी चुप्पी साधे हुए है।  विनय कुमार ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक के ऋण और 10 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां विरासत में मिलीं। इसके बावजूद वर्तमान सरकार वित्तीय चुनौतियों के बीच विकास और जनकल्याण के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। विनय कुमार ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें