फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : वेब पोर्टल चलाने वाला कथित पत्रकार रंगे हाथों गिरफ्तार, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत

Tue, 03 Jun 2025 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विजिलेंस की टीम ने एक ब्लॉगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से घूस मांगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब पोर्टल चलाने वाले एक व्यक्ति को विजिलेंस ने दो लाख रुपये रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही रिश्वत की रकम भी अपने कब्जे में ले ली है। आरोपी की पहचान पालमपुर निवासी अमीर चंद डोगरा के रूप में हुई है। पालमपुर में एक शिक्षण संस्थान संचालक ने विजिलेंस में शिकायत दी है कि एक वेब पोर्टल संचालक उन्हें पंचरुखी में खरीदी जमीन के मामले में ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन


आरोपी ने शिक्षण संस्थान संचालक से दो लाख रुपये नकद और एक गाड़ी की मांग की थी। मांग पूरी न करने पर संस्थान संचालक को धमकियां दी जा रही थीं। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी शिक्षण संस्थान के कार्यालय में रिश्वत की रकम लेने पहुंचा तो पहले से वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे दो लाख रुपये नकदी के साथ पकड़ लिया। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो कांगड़ा स्थित धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी खुद को मीडिया के नाम से एक वेब पोर्टल चलाने वाला पत्रकार बता रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें