फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: जल शक्ति विभाग में एक्सईएन के स्तर पर नहीं होगी अब खरीद, शाहपुर में खुलेगा अलग मंडल

Fri, 28 Mar 2025 05:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। वहीं, आज शाहपुर से विधायक पवन काजल की ओर से सदन में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जलशक्ति विभाग में पाइपों सहित अन्य सामान पर सरकार ने एक्सईएन स्तर पर खरीद की व्यवस्था बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलशक्ति विभाग में पाइपों सहित अन्य सामान पर सरकार ने एक्सईएन स्तर पर खरीद की व्यवस्था बंद करने का फैसला लिया है। विभाग के लिए सभी तरह की खरीद अब केंद्रीयकृत व्यवस्था में होगी। शाहपुर से विधायक पवन काजल की ओर से सदन में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। मुकेश ने शाहपुर में विभाग का अलग मंडल खोलने और लंबित परियोजनाओं को पूरा करने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा और शाहपुर मंडल जल शक्ति विभाग के एक ही एक्सईएन के पास होने से समस्याएं पेश आ रही है। यहां एक एक्सईएन ने 1332 टेंडरों में से सिर्फ 10 टेंडर ऑनलाइन लगाए। जांच में पता चला है कि यह एक्सईएन जहां ट्रांसफर होते हैं इनके ठेकेदार भी साथ ही दूसरे मंडल में पहुंच जाते हैं। संबंधित एक्सईएन की ओर से की गई गड़बड़ी की जांच का जिम्मा चीफ इंजीनियर को सौंपा गया है। मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। काजल ने बताया कि कांगड़ा में जल शक्ति विभाग में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। नई स्कीमों की डीपीआर उन्होंने तैयार करवाई थी, कुछ पर काम भी हुआ लेकिन लोगों को पानी नहीं मिला। एक आशा वर्कर और उसके पति को लाखों के टेंडर दे दिए।

Trending Videos

भाखड़ा बांध विस्थापितों को मिलेंगे बिजली-पानी कनेक्शन
हिमाचल के भाखड़ा बांध विस्थापित जिनकी जमीनें पंजाब में आती हैं उन्हें सरकार बिजली पानी के मीटर देगी। जीरो आवर के दौरान विधायक रणधीर शर्मा की ओर से उठाए गए मामले पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर विस्थापितों को दूसरे राज्य के विभाग की एनओसी पर प्रदेश की सीमा के बाहर भी कनेक्शन देने की व्यवस्था होगी तो सरकार कनेक्शन देगी।

मृतकों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा
विधायक लोकेंद्र कुमार ने समेज आपदा में निजी कंपनी की ओर से शिमला के 33 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने और कुल्लू के तीन मृतकों के आश्रितों को मुआवजा न देने का मामला उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू के मृतकों के आश्रितों को भी मुआवजा मिलेगा।
 
विज्ञापन

15 साल पुरानी और 9 लाख किलोमीटर चल चुकी बसें होंगी कंडम
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में बताया कि 15 साल की आयु पूरी कर चुकी या 9 लाख किलोमीटर चल चुकी बसें उनकी स्थिति के आधार पर कंडम घोषित की जाती है। एचआरटीसी 300 ई-बसें, 250 डीजल बसें, 24 लग्जरी बसें और 100 टैंपो ट्रेवलर की खरीद की जा रही है। नई बसें आने के बाद चंबा को भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। विधायक नीरज नायर के सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें