फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय: करवा चौथ पर स्थगित परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी, 12 नंवबर से होंगी शुरू

Wed, 04 Nov 2026 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

अब इन परीक्षाओं को नवंबर में अलग-अलग तिथियों पर करवाया जाएगा। अधिकांश परीक्षाएं 12 से 26 नवंबर के बीच होंगी। केवल स्थगित परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने करवा चौथ को स्थगित स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री, बीबीए, बीसीए, बीवॉक, बीएफए, बीपीए, बीएड, बीएचएम और पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन सहित विभिन्न कोर्सों की परीक्षाओं की नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। अब इन परीक्षाओं को नवंबर में अलग-अलग तिथियों पर करवाया जाएगा। अधिकांश परीक्षाएं 12 से 26 नवंबर के बीच होंगी। केवल स्थगित परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। संबंधित परीक्षा की डेटशीट में अन्य सभी विवरण पहले की तरह ही रहेंगे।

विज्ञापन


बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं में समाजशास्त्र का पेपर 26 नवंबर को दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा 26 नवंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। द्वितीय वर्ष में आधुनिक हिंदी कविता और रसायन विज्ञान के पेपर 26 नवंबर को होंगे। तृतीय वर्ष में राजनीतिक विज्ञान, भू-विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और शिक्षा विषयों के स्थगित पेपर भी नए कार्यक्रम के अनुसार होंगे। स्नातकोत्तर कक्षाओं के उन विद्यार्थियों के लिए भी नई तिथियां जारी की हैं जो खराब मौसम के कारण जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के तहत परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए थे। इनके अलावा शास्त्री, प्रभाकर और प्राक शास्त्री की अनुपूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम भी संशोधित किया गया है।

Trending Videos

स्नातक के पेपर 13 से 26 नवंबर तक
बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के अंतर्गत राजनीति विज्ञान का पेपर 20 नवंबर को होगा। वाणिज्य विषयों के कुछ पेपर 16 नवंबर को होंगे। शास्त्री प्रथम वर्ष का वेद विषय का पेपर 21 नवंबर को होगा, जबकि द्वितीय और तृतीय वर्ष के निर्धारित पेपर 26 नवंबर को आयोजित होंगे। बीबीए प्रथम और पांचवें सेमेस्टर के स्थगित पेपर 13 नवंबर को होंगे। बीसीए प्रथम और पांचवें सेमेस्टर की गणित और ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षाएं 16 नवंबर को होंगी। बीवॉक की परीक्षा 13 नवंबर को होगी।
 
विज्ञापन

अनुपूरक परीक्षाओं का भी संशोधित कार्यक्रम
प्रभाकर और प्राक शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष की स्थगित परीक्षाएं 12 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। बीए, बीएससी और बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाओं के अलावा सीडीओई के जनवरी सत्र के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां भी बदली गई हैं। शास्त्री प्रथम वर्ष का पेपर 21 नवंबर और द्वितीय व तृतीय वर्ष के निर्धारित पेपर 26 नवंबर को होंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले विश्वविद्यालय की संशोधित अधिसूचना और डेटशीट अवश्य देख लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें