फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: बिलासपुर के दो युवकों की संदिग्ध हालात में गई जान, चिट्टे से मौत की आशंका, इतनी थी उम्र

Sun, 01 Jun 2025 10:17 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घुमारवीं शहर के साथ लगते सिल्ह गांव निवासी 39 वर्षीय युवक को शनिवार सवेरे चार बजे बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया गया। वहीं, घुमारवीं शहर के नजदीक गल्याणा गांव के 31 साल के युवक की आईजीएमसी शिमला में मौत हुई।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आशंका है कि दोनों युवकों की जान चिट्टा (हेरोइन) के सेवन से हुई है। युवकों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत चार-चार केस दर्ज हैं। ऐसे में जाना जा रहा है कि दोनों ने नशे का सेवन किया होगा। उधर, पुलिस का कहना है कि एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत की असल वजह सामने आएगी। दूसरे युवक की माैत मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिन युवकों की मौत हुई है, उनमें से एक युवक दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। एक युवक ने घुमारवीं अस्पताल और दूसरे ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ा। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं शहर के साथ लगते सिल्ह गांव निवासी 39 वर्षीय युवक को शनिवार सवेरे चार बजे बिस्तर पर अचेत अवस्था में पाया गया। 

परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को डेढ़ माह पहले पुलिस ने 5.60 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था और दो दिन पहले यानी 29 मई को ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत चिट्टे से सेवन से हुई है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं शहर के नजदीक गल्याणा गांव के 31 साल के युवक की आईजीएमसी शिमला में मौत हुई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक की चिट्टे के सेवन के बाद तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उसका इलाज चल रहा था। युवक को भी करीब दो माह पहले पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा था। युवक की मौत मामले में पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें