चालक की पहचान अनिल कुमार, निवासी गांव समतयाड़ी (अर्की) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर गाड़ी के भीतर से 152 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अनिल कुमार पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बागा थाने में ही नशे की तस्करी का एक मामला शामिल है, जिसमें उससे 3 किलो चूरापोस्त, 19.48 ग्राम अफीम और 53.60 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ बागा और बिलासपुर के बरमाणा थाने में मारपीट के दो अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। एसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।