15 नवंबर को अवेयरनेस का पहला अभियान शुरू किया गया था और आज चौथी बार है जब हम युवाओं को, जो चिट्टे की लत में पड़ रहे हैं या जो चिट्टे के सप्लायर हैं उनके झांसे में आ रहे हैं,उन्हें जागरूक करने के लिए आज हम यहां इकट्ठे हुए हैं। यह अभियान अब अगले तीन महीनों तक एक बड़े आंदोलन का रूप लेगा। सरकार प्रदेश की हर पंचायत में चिट्टा मुक्त ग्राम पंचायत अभियान शुरू करने जा रही है। इसका मकसद न केवल नशे की सप्लाई को तोड़ना है,बल्कि ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाना भी है। बिलासपुर में आयोजित इस वॉकथॉन में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर,कांग्रेस नेता विवेक कुमार और भारी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने खुद पैदल चलकर संदेश दिया कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में प्रदेश का हर नागरिक सिपाही है।