फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : श्रीखंड यात्रा के रास्ते कुंशा में मृत मिले तीन भेड़पालक, मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम के बाद चलेगा पता

Wed, 17 Sep 2025 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।

सार

श्रीखंड के रास्ते पर निकले निरमंड के तीन भेड़ पालकों की मौत हो गई है। तीनों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेड़-बकरियां चराने श्रीखंड के रास्ते पर निकले निरमंड के तीन भेड़ पालकों की मौत हो गई। ये तीनों श्रीखंड यात्रा के बेस कैंप सिंहगाड़ से काफी ऊपर कुंशा में अपने ठहराव में मृत पाए गए। तीनों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। हालांकि, मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो हो पाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान डिनु राम (45) पुत्र धनी राम गांव जुआगी, डाकघर जाओं, पवन देव (31) पुत्र पदम सिंह निवासी ठारवा डाकघर डीम और बजारू राम (58) पुत्र मारू राम गांव बसवारी डाकघर जाओं तहसील निरमंड के रहने वाले हैं। तीनों करीब एक सप्ताह पहले अपनी भेड़-बकरियों को चराने निकले थे। इसी बीच जब घरवालों ने इनसे संपर्क करना चाहा तो ये फोन नहीं उठा रहे थे, जिससे परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ और वह इनकी तलाश में निकल पड़े। कुंशा पहुंचने पर तीनों व्यक्ति मृत पाए गए। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि तीन व्यक्तियों के मृत पाए जाने की सूचना है। शवों को निरमंड लाया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें